Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Naini Lake five British-era exit gates will become history.

उत्तराखंड: नैनीझील के पांच ब्रिटिशकालीन निकासी द्वार बनेंगे इतिहास, सिंचाई विभाग ने हटाने का काम किया शुरू

Thu, 19 Nov 2026 11:50 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Thu, 19 Nov 2026 11:50 AM IST
सार

नैनीझील के ब्रिटिशकालीन पांच पुराने निकासी द्वार हटाए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग ने काम शुरू कर दिया है, जिससे झील की निकासी क्षमता 150 क्यूसेक से बढ़ाकर 600 क्यूसेक की जाएगी।

विज्ञापन
Naini Lake five British-era exit gates will become history.
नैनीझील

विस्तार

 

विज्ञापन

नैनीझील के ब्रिटिशकालीन पांच निकासी द्वार अब इतिहास बन जाएंगे। सिंचाई विभाग ने इन पुराने गेटों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत झील की कुल निकासी क्षमता 150 क्यूसेक से बढ़ाकर 600 क्यूसेक करने की तैयारी है।

यह फैसला वर्ष 2021 की अतिवृष्टि से सबक लेकर लिया गया है। उस दौरान झील से पानी की कम निकासी के कारण कैनेडी पार्क, लोअर माॅलरोड और मल्लीताल स्थित नयना देवी मंदिर परिसर तक जलभराव हो गया था। नैनीताल के भौगोलिक परिवेश के चलते यहां मानसून समेत अन्य सीजन में भी अच्छी बारिश होती है।

विज्ञापन

झील की निकासी व्यवस्था लंबे समय से ब्रिटिशकालीन पांच गेटों पर निर्भर थी। इन गेटों से वर्तमान में केवल 150 क्यूसेक पानी की निकासी होती है। सिंचाई विभाग ने कुछ वर्ष पहले झील में दो स्वचालित स्काडा गेट लगाए थे, जिनकी निकासी क्षमता 300 क्यूसेक है। लेकिन पुराने गेटों की कम क्षमता के कारण अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों के सुझाव पर निकासी क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अवर अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि पुराने गेटों को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में गेट हटाने और सीसी निर्माण का कार्य होगा। इसके लिए बलियानाला परियोजना के लिए अवमुक्त धनराशि का उपयोग किया जा रहा है।

 

सिंचाई विभाग दो चरणों में करेगा काम
सिंचाई विभाग यह कार्य दो चरणों में पूरा करेगा। पहले चरण में पुराने पांच गेटों को तोड़ने के साथ झील के मुहाने तक सीसी निर्माण किया जाएगा। यह 300 क्यूसेक क्षमता वाले मौजूदा निकासी गेट के लिए व्यवस्था तैयार करेगा।

दूसरे चरण में झील का जलस्तर कम होने पर 300 क्यूसेक क्षमता का एक और निकासी गेट लगाया जाएगा। इससे झील की कुल निकासी क्षमता 600 क्यूसेक हो जाएगी। - डीके सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed