फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital's progress slows after snowfall and rain, with more than half the city without power and water

Nainital News: बर्फबारी और बारिश के बाद ठप हुई नैनीताल की रफ्तार, आधे से अधिक शहर में बिजली–पानी गुल

Sat, 24 Jan 2026 10:31 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 24 Jan 2026 10:31 AM IST
सार

लगातार बर्फबारी और बारिश के बाद नैनीताल शहर की जनजीवन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। बीते कल शाम से आधे से अधिक इलाकों में न बिजली है और न ही पानी, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं।

विज्ञापन
Nainital's progress slows after snowfall and rain, with more than half the city without power and water
बिजली संकट। - फोटो : freepik.com

विस्तार

 इस बार सर्द मौसम में लंबे इंतजार के बाद आंखिरकार 23 जनवरी को पड़ी बसंत पंचमी पर प्रकृति ने नैनीताल को बर्फबारी का तोहफा दे ही दिया। लेकिन बर्फबारी के साथ ही दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। शहर के अधिकांश क्षेत्र में बिजली नहीं आने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बिजली न होने से पेयजल वितरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है साथ ही बिजली बाधित होने से इंटरनेट की दिक्कतों के साथ ही लोगों के मोबाइल तक रिचार्ज नहीं हो सके हैं।

विज्ञापन


बता दें कि सर्द मौसम व बारिश के दौरान अधिकांशत: बिजली की समस्या रहती है। भौगोलिक परिवेश के अनुरूप बारिश में तेज हवाओं तथा सर्द मौसम में बर्फबारी के भार से पेड़ व उसकी टहनियों टूटने से अक्सर बिजली की लाइन बाधित हो जाती है। जिससे बिजली की दिक्कत होती है। बिजली की दिक्कत के साथ पानी की दिक्कत की परेशानी और इंटरनेट व मोबाइल रिचार्ज की दिक्कत होती है। इस असुविधा से लोगों का एक दूसरे से संपर्क टूट जाता है।
विज्ञापन


बीते दिवस शहर व आस-पास हुई बर्फबारी के बाद शहर के अधिकांश क्षेत्र में बिजली गुल रही। बीच-बीच में कुछ क्षेत्रों में आंशिक रुप से बिजली सुचारू हुई, लेकिन शहर के अधिकांश क्षेत्र में बिजली बाधित रही। शनिवार की सुबह भी कमोबेश यहीं आलम है। इससे लोगों के जन जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कल शाम से हमारे इलाके में बिजली नहीं आई और ना ही पानी आया, थोड़ा बहुत पानी स्टोर था उससे काम चला लेकिन पानी गर्म करने की व्यवस्था नहीं हो पाई। आज सुबह थोड़ी देर को बिजली आई तो मोबाइल फोन, लैपटॉप चार्ज किए।-खुर्शीद हुसैन, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता

मैं कल शाम हल्द्वानी से कालाढूंगी होते हुए नैनीताल आया, बारा पत्थर के पास भारी बर्फ में बड़ी मुश्किल से अयारपाटा स्थित आवास पहुंचा। रातभर बिजली पानी न होने से परेशानी हुई. पानी दोपहर तक भी नहीं आया था।-अनूप साह, प्रसिद्ध फोटोग्राफर

कल शाम से बिजली पानी गुल होने से बहुत ज्यादा परेशानी रही। भारी सर्दी में बिजली के बगैर सारे काम प्रभावित रहे, घर में मेहमान भी थे उन्हें भी परेशानी हुई, मोबाइल भी यूज नहीं किया जिससे बैटरी इमरजेंसी के लिए बची रहे। बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के ट्यूशन लेती हूँ कल उनकी भी छुट्टी करनी पड़ी।- हिना, शिक्षक, सूखाताल

महरागांव से आने वाली लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण शहर को बिजली नहीं दी जा सकी है। कार्य जारी है। एक फेस के कार्य करने पर कुछ जगह बिजली है-पर्यंक पांडे एसडीओ ऊर्जा निगम


बिजली की दिक्कत के चलते पानी के पम्प सुचारु न होने से पानी की दिक्क़त आ रही है। जनरेटर से दो ही पम्प चल रहे है।-अंशुल ओझा एई जल संस्थान

बिजली की दिक्कत के चलते पानी के पम्प सुचारु न हो पा रहे हैं। इसी कारण पानी की समस्या आ रही है। जनरेटर से दो ही पम्प चल रहे है।-अंशुल ओझा एई जल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed