{"_id":"69bdb7d4019b254a6f0cfc52","slug":"people-returned-with-information-on-the-first-day-of-the-camp-haldwani-news-c-337-1-hld1039-131253-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शिविर में पहले दिन जानकारी लेकर लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शिविर में पहले दिन जानकारी लेकर लौटे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में प्रभावित परिवारों की पीएम आवास योजना की पात्रता जांचने के लिए शुक्रवार को कैंप लगा दिए गए। पहले दिन किसी भी प्रभावित की ओर से फॉर्म जमा नहीं किया गया। अब तक प्रभावित क्षेत्र में 5737 फाॅर्म बांटे जा चुके हैं।
शुक्रवार को क्षेत्र में लगे छह कैंपों में नाममात्र के लोग पहुंचे। इन लोगों ने भी सिर्फ फाॅर्म प्राप्त किए। इस दौरान कई लोग फॉर्म के साथ लगाए जाने वाले कागजात के लिए दुविधा में रहे। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रदीप मणि शुक्ल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल, नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने शिविरों का निरीक्षण किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। क्षेत्र में 31 मार्च तक शिविर लगने हैं।
रेलवे अतिक्रमण के दायरे में आ रहे 31 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा माना गया है। रेलवे के सर्वे में 5236 परिवार इसके दायरे में हैं। निगम के आठ वार्ड इससे हैं जिनमें पांच वार्ड पूरे और तीन में आंशिक तौर पर कब्जे हटाए जाने हैं।
.............
मकान और कमरों के बारे में पूछते रहे लोग
बनभूलपुरा के निवासियों ने शिविर में मकान की श्रेणी, कमरे आदि के बारे में सवाल पूछे। कुछ ने तो योजना का लाभ कैसे मिलेगा इस पर जानकारी मांगी। कुछ लोगों का कहना था कि उनकी रामपुर और बरेली में जमीन है लेकिन 15 साल पहले यहां आकर बस गए और ठेला लगाते हैं।
Trending Videos