सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparations are in full swing for the foundation day on June 15

Uttarakhand: हल्द्वानी से कैंची का किराया तय, अब इतना करना होगा भुगतान; नैनीताल से 100 रुपये लगेगा शुल्क

अमर उजाला नेटवर्क, भवाली Published by: Heera Updated Wed, 10 Jun 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार

कैंची धाम में 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस के लिए मंगलवार को डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों, मंदिर समिति पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

Preparations are in full swing for the foundation day on June 15
कैंची धाम।
विज्ञापन

विस्तार

कैंची धाम में 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस के लिए मंगलवार को डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों, मंदिर समिति पदाधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने यातायात व्यवस्था, पार्किंग, शटल सेवा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पानी और बिजली के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। नगर पालिका भीमताल, भवाली और नैनीताल जिला पंचायत से कूड़ा उठाने के लिए पर्यावरण मित्र तैनात रखने को कहा। कहा कि हल्द्वानी, भीमताल, भवाली और नैनीताल में जिन जगहों से शटल सेवा चलाई जाएगी वहां बसों और टैक्सी वाहनों की उचित व्यवस्था हो। उन्होंने 11 जगहों पर मोबाइल शौचालय लगाने, पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकरों की व्यवस्था करने को कहा।



एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने ने बताया कि यातायात मार्ग पर सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हल्द्वानी, काठगोदाम, नैनीताल, भीमताल, भवाली और खैरना से श्रद्धालुओं के लिए 254 बस, 250 टैक्सी और मैक्स वाहन लगाए गए हैं। हल्द्वानी से कैंची धाम तक 150 रुपये, भीमताल, नैनीताल से 100 रुपये, भवाली और खैरना से 50 रुपये प्रति व्यक्ति एक तरफ का किराया निर्धारित किया गया है। बैठक में ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, ट्रस्टी मंजुल कुमार जोशी, प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी-काठगोदाम से कैंची धाम तक चलेगी शटल सेवा
कोतवाली सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में 15 जून से पहले और बाद में हल्द्वानी-काठगोदाम से कैंची धाम के लिए शटल सेवा चलाने का फैसला लिया गया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैंची धाम मेला तथा भंडारे को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने पर चर्चा हुई। पूर्व में हुए भंडारे के दौरान सुरक्षा प्लानिंग को भी अफसरों ने जाना। बैठक में एसडीएम मोनिका, सीओ अमित कुमार, परिवहन विभाग से टीटीओ संजय कुमार पंत, गणेश चंद्र पंत, जसवीर सिंह चौहान, टीआई भूपेश पांडे, तरुण वर्मा आरपीएफ काठगोदाम मौजूद रहे। ब्यूरो

विज्ञापन

 

 

प्रभावी ट्रैफिक प्लान होगा लागू
कैंची धाम जाने वाले यात्रियों के लिए हल्द्वानी-काठगोदाम शहर से ही यातायात संचालन के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही हल्द्वानी-काठगोदाम में पार्किंग स्थलों का चिह्निकरण शुरू करने का निर्देश दिया गया। बाहर से आने वाले वाहनों को इन्हीं पार्किंग स्थल पर रोकते हुए हल्द्वानी और काठगोदाम से श्री कैंची धाम के लिए सीधे शटल सेवा शुरू होगी।

 

बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे सूचना सहायता केंद्र
बाहरी राज्यों व नैनीताल से इतर जनपद से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह बोर्ड लगेंगे। इसके अलावा थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सूचना सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य, अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। ब्यूरो

 

पूरे रास्ते सीसीटीवी लगेंगे
कैंची धाम के पूरे रास्ते पर सीसीटीवी लगेंगे। इससे संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी आसान होगी। सड़क किनारे अनाधिकृत पार्किंग एवं अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई तय है। इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों ने कार्य योजना भी बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed