सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chandraprakash and Mukesh Chandra in the final.

Nainital News: चंद्रप्रकाश और मुकेश चंद्रा फाइनल में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Chandraprakash and Mukesh Chandra in the final.
विज्ञापन
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन की ओर से प्रताप सिंह मौनी स्मृति में आयोजित प्रथम ज़िला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले हुए। चंद्रप्रकाश और मुकेश चंद्रा ने अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। बार सभागार में हुए पहले मुकाबले में चंद्रप्रकाश ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए गौरव को पराजित किया। मुकेश चंद्रा ने सधे हुए खेल का प्रदर्शन करते हुए यशपाल आर्या को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। अनिल बिष्ट व मोहम्मद दानिश निर्णायक रहे। बुधवार को सिंगल्स में मुकेश चंद्रा और चंद्रप्रकाश के बीच फाइनल मुकाबला होगा। डबल्स में डीएस दानू व हंसराज सिजवाली का मुकाबला तस्लीम व पंकज कुमार की जोड़ी से होगा। आयोजन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट समेत सभी पदाधिकारी जुटे हैं।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed