सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Councilors upset over failure to hold board meeting.

Nainital News: बोर्ड बैठक न होने से सभासद नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Councilors upset over failure to hold board meeting.
विज्ञापन
नैनीताल। पालिकाध्यक्ष और सभासदों के बीच सामंजस्य की कमी मंगलवार को फिर सामने आई। बोर्ड बैठक न होने से नाराज सभासदों ने कुमाऊं आयुक्त से मिलने और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। सभासद ज्ञापन लेकर पालिकाध्यक्ष कक्ष पहुंचे। उन्होंने बताया कि बोर्ड गठन के डेढ़ वर्ष में केवल तीन बैठकें हुई हैं। दो जून को भी बैठक की मांग की गई थी पर कोई जवाब नहीं मिला। सभासद वार्ड में सफाई, बिजली और सीसी मार्ग निर्माण जैसे मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं। पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने बैठक के पक्ष में होने की बात कही। उन्होंने सभासदों को अधिकारियों से संपर्क करने को कहा। इस दौरान सफाई और लाइट जैसे मुद्दों पर दोनों पक्षों में गहमागहमी हुई और पालिकाध्यक्ष वहां से चलीं गईं। सभासदों ने ज्ञापन में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इसमें सभासद अंकित चंद्रा, मनोज जगाती, रमेश प्रसाद, जीतेंद्र पांडे, शीतल कटियार, लता दफौटी, सुरेंद्र कुमार, गीता उप्रेती, काजल आर्या, पूरन बिष्ट आदि के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed