फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Prof. Rajnish Pandey appointed as the new Registrar of Kumaun University

Nainital News: कुमाऊं विवि के नए कुलसचिव नियुक्त हुए प्रो. रजनीश पांडे

Fri, 31 Jul 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 31 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Prof. Rajnish Pandey appointed as the new Registrar of Kumaun University
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने कला के संकायाध्यक्ष प्रो. रजनीश पांडे को यूनिवर्सिटी का नया अतिरिक्त कुलसचिव नियुक्त किया है। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है। बता दें कि यह नियुक्ति पूर्व कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद की गई है। डॉ. मंद्रवाल ने 28 जुलाई को दिए अपने पत्र के माध्यम से उच्च न्यायालय नैनीताल में योजित रिट याचिका और राज्य सरकार के आदेशों का हवाला देते हुए खुद को स्वैच्छिक सेवानिवृत्त माना है। उनके हटने से रिक्त हुए कुलसचिव पद को देखते हुए छात्र व विश्वविद्यालय हित में यह फैसला लिया गया है। उत्तरांचल राज्य विश्वविद्यालय सेवा नियमावली, 2006 के नियमों के तहत प्रो. रजनीश पांडे को अस्थायी व्यवस्था के रूप में उनके मूल दायित्वों के साथ-साथ कुलसचिव पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस अतिरिक्त कार्य के लिए उन्हें कोई अलग से वेतन या भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed