सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Protest against Karni Sena state president, matter settled after apology

Nainital News: करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ धरना, माफी के बाद मामला शांत

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 01 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Protest against Karni Sena state president, matter settled after apology
विज्ञापन
रामनगर। कोसी रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर सेवा समिति ने मंगलवार को कोतवाली का घेराव किया। बीते दिन सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर सेवा समिति ने शहर में शोभायात्रा निकाली थी। आरोप है कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी ने शोभायात्रा को रोक दिया था। इस दौरान टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। मंगलवार को बालाजी मंदिर के महंत डॉ. शुभम गर्ग समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली का घेराव करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। विरोध में श्रद्धालु बालाजी मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए। करीब चार घंटे तक चले विवाद के बाद रात पौने आठ बजे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी ने धरना पहुंचकर समिति पदाधिकारियों से माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed