फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rain wreaks havoc in Champawat Uttarakhand

UK News: नैनीताल में कोहरा...चंपावत और काशीपुर में हालात बेहाल, भीषण बारिश ने बिगाड़ी स्कूली बच्चों की सुबह

Tue, 18 Aug 2026 09:05 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Tue, 18 Aug 2026 09:05 AM IST
सार

उत्तराखंड में नैनीताल, रुद्रपुर और चंपावत में लगातार बारिश जारी है। नैनीताल में देर रात से बारिश के बीच सुबह से कोहरा छाया है, जबकि रुद्रपुर में भी बारिश हो रही है। चंपावत में साढ़े 5 घंटे से तेज बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 

विज्ञापन
Rain wreaks havoc in Champawat Uttarakhand
नैनीताल में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में देर रात से हो रही बारिश के बीच आज सुबह से कोहरा छाया हुआ है। रुद्रपुर में भी बारिश का दौर जारी है। चंपावत में रात करीब 1:30 बजे से तेज बारिश का दौर जारी है। करीब साढ़े 5 घंटे से जारी तेज बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है। बारिश के चलते एनएच पर कई जगह मलबा और बोल्डर गिरे हैं। आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार अभी तक किसी भी सड़क के बंद होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि कल बारिश के कारण टनकपुर-जौलजीबी सड़क बंद हो गई थी, जिसे देर शाम तक खोलने का काम जारी था।

विज्ञापन


बारिश से काशीपुर में जलभराव, स्कूली बच्चों को हुई परेशानी
काशीपुर में रात से लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। मंगलवार सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।  लगातार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हो गई। सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कतें उठानी पड़ीं। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ अभिभावकों को भी उन्हें सुरक्षित स्कूल पहुंचाने में परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed