सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ram Singh Kaira got the responsibility of urban development and environmental protection

Uk: राम सिंह कैड़ा ने संभाली शहरी व पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी, बोले- नगर निकायों को सशक्त बनाना लक्ष्य

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 23 Mar 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बने राम सिंह कैड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन और जलागम जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

Ram Singh Kaira got the responsibility of urban development and environmental protection
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को सरकार ने शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, जलागम विभाग सौंपा है। विभाग सौंपे जाने के बाद रविवार को मोबाइल पर बातचीत में कैड़ा ने कहा कि नगर निकायों में शामिल नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को सशक्त बनाना उनका प्रयास रहेगा।

Trending Videos

नगर निकायों में जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए विशेष नीति बनाकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निकायों की आय बढ़ाने के लिए प्रयास, कर्मचारियों की तैनाती के साथ बेहतर काम करेंगे ताकि नगर निकायों को स्वच्छ रखा जा सके। मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। वनों का कटान रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए धरातल पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या को दूर करने के लिए जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने का विस्तृत प्लान तैयार किया जाएगा। पर्यावरणप्रेमियों की मदद से जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed