फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rare birds spotted in Corbett Ramnagar will now be included in official records

Ramnagar: रिकॉर्ड के घोंसले में दर्ज होगी सीटीआर के दुर्लभ परिंदों की पहचान, 402 नस्लों की मौजूदगी दर्ज

Fri, 07 Aug 2026 11:45 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: Heera Updated Fri, 07 Aug 2026 11:45 AM IST
सार

सीटीआर में हाल के वर्षों में दिखाई दी दुर्लभ और नई पक्षी प्रजातियों को अब आधिकारिक रूप से दर्ज करने की तैयारी शुरू हो गई है। विभिन्न जोनों में दिखाई दी दुलर्भ और नई प्रजातियों के पक्षियों को सीटीआर के आधिकारिक पक्षी अभिलेख में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Rare birds spotted in Corbett Ramnagar will now be included in official records
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में हाल के वर्षों में दिखाई दी दुर्लभ और नई पक्षी प्रजातियों को अब आधिकारिक रूप से दर्ज करने की तैयारी शुरू हो गई है। विभिन्न जोनों में दिखाई दी दुलर्भ और नई प्रजातियों के पक्षियों को सीटीआर के आधिकारिक पक्षी अभिलेख (बर्ड चेकलिस्ट) में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


बीते कुछ समय में सीटीआर के ढेला, झिरना, बिजरानी, ढिकाला समेत अन्य क्षेत्र में कई ऐसी पक्षी प्रजातियां देखी गईं, जिनका पहले सीटीआर के आधिकारिक दस्तावेजों में उल्लेख नहीं था। अब पार्क प्रशासन इन नई तरह की प्रजातियों और दुर्लभ पक्षियों को सीटीआर की पक्षी सूची में शामिल करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही इस सूची में पक्षियों की नई प्रजातियों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसमें नई प्रजातियों के पक्षियों की तस्वीरों, स्थान और पहचान का वैज्ञानिक सत्यापन के बाद पक्षी सूची में जोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन


402 तरह की पाई जाती है सीटीआर में पक्षियों की प्रजाति
रामनगर। सीटीआर और उसके आसपास के वनप्रभागों में 600 से अधिक पक्षियों की प्रजाति पाई जाती हैं। वहीं केवल सीटीआर की बात करें तक वर्ष 2021 शीतकालीन समय में हुई पक्षियों प्रजातियों की गणना में 402 प्रजातियों की मौजूदगी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई प्रजातियां जुड़ने से बढ़ेगा पर्यटन
रामनगर। नई प्रजातियों को भी सीटीआर की पक्षी सूची में शामिल करने से कॉर्बेट की पक्षी विविधता का वास्तविक आंकड़ा सामने आएगा। इससे भविष्य में शोध कार्य, संरक्षण योजनाओं को फायदा मिलने के साथ ही पक्षी प्रेमी भी बड़ी संख्या में बर्ड वॉचिंग के लिए आयेंगे। इससे यहां पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।


बीते कुछ समय में सीटीआर के अलग-अलग जोन में नई प्रजाति की हॉफिंच पक्षी समेत कई दुर्लभ प्रजातियों के उल्लू समेत अन्य पक्षी देखे गए हैं। इन सभी को पक्षी सूची में शामिल करने की तैयारी है। नई सूची का कार्य शुरू होते ही इनकी पुष्ठी के बाद सीटीआर की पक्षी सूची में इन्हें शामिल किया जाएगा। - डॉ साकेत बडोला, निदेशक, सीटीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed