Uttarakhand News: रिंगाल से आत्मनिर्भरता को आकार दे रहा महिला समूह, ये है उत्पादों के दाम
भीमताल में महिलाओं की ओर से रिंगाल से विभिन्न प्रकार की टोकरियां, फ्लावर पॉट, टोकरी, चटाई, डलिया और पेन स्टैंड समेत अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीमताल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत भीमताल और रामनगर क्षेत्र की महिला समूहों की ओर से रिंगाल से विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। महिलाओं की ओर से रिंगाल से विभिन्न प्रकार की टोकरियां, फ्लावर पॉट, टोकरी, चटाई, डलिया और पेन स्टैंड समेत अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।
भीमताल के बेड़ियागांव और रामनगर क्षेत्र की महिला समूहों की 50 से अधिक महिलाओं की ओर से उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। महिलाओं की ओर से रिंगाल से तैयार उत्पादों को बाजार, सरस और आउटलेट के माध्यम से बेचा जा रहा है। पर्यटन सीजन में भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, नैनीताल, मुक्तेश्वर, रामनगर और कैंची धाम क्षेत्र में आने वाले सैलानियों को अपने उत्पाद बेचकर अपनी आजीविका मजबूत कर रही हैं। उत्पादों के दाम 100 से एक हजार रुपये तक रखे गए हैं।
सहायक परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से भीमताल और रामनगर क्षेत्र की महिलाएं रिंगाल से उत्पाद तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि सजावटी और पारंपरिक उत्पादों के माध्यम से अच्छी आय अर्जित कर रही है। विभाग की ओर से महिला समूहों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।