सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sanitation workers continue their protest over ownership rights to the Valmiki temple land

Nainital News: वाल्मीकि मंदिर की भूमि पर मालिकाना हक को लेकर सफाई कर्मियों का धरना जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 21 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers continue their protest over ownership rights to the Valmiki temple land
विज्ञापन
कालाढूंगी। नगर पालिका कार्यालय के समीप स्थित वाल्मीकि मंदिर के स्वामित्व को लेकर सफाई कर्मियों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। इस मुद्दे पर पालिका और वाल्मीकि समाज के बीच हुई कई दौर की वार्ता में कोई सहमति नहीं बन पाई। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि मंदिर और उससे लगी पूरी भूमि का स्वामित्व वाल्मीकि समाज को सौंपा जाए। उनका कहना है कि इससे समाज स्वयं मंदिर का संरक्षण और विकास कर सकेगा। उन्होंने मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की पार्किंग न बनाने की भी मांग की। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि मंदिर के चारों ओर केवल जीर्णोद्धार कार्य हो रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्किंग बनाने की कोई योजना नहीं है। यहां सरपंच राजू, सचिन कुमार, जीवन वाल्मीकि, अक्षय वाल्मीकि, कैलाश वाल्मीकि, मुराद भारती, अमन वाल्मीकि, सुनीता, आकाश वाल्मीकि, विक्रम कुमार, दौलत राम, सुनील कुमार, सुमन, दीपक, अजय वाल्मीकि, अर्जुन वाल्मीकि, अंकुल, सौरभ, जय वाल्मीकि आदि मौजूद थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed