सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sanwal, Sainik, CRST and Vi-Vihan in the semi-finals

Nainital News: सनवाल, सैनिक, सीआरएसटी और वि-विहान सेमीफाइनल में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sanwal, Sainik, CRST and Vi-Vihan in the semi-finals
विज्ञापन
नैनीताल। स्व. सैय्यद मोहम्मद हसनैन स्मृति अंडर-14 ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में बुधवार को रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। सनवाल, सैनिक, सीआरएसटी और वि-विहान ने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
Trending Videos

बुधवार को पहला मुकाबला सनवाल वॉरियर्स और किंग्स इलेवन के बीच खेला गया जिसमें सनवाल वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में किंग्स इलेवन की टीम 73 रन ही बना सकी। दूसरे मुकाबले में सैनिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआईसी बगड की टीम 56 रनों पर ही सिमट गई। तीसरा मुकाबला सीआरएसटी एकेडमी और सैनिक चैंपियन के बीच हुआ। सीआरएसटी एकेडमी ने 77 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में सैनिक चैंपियन की टीम जीत के करीब पहुंचकर मात्र एक रन से मैच हार गई। चौथे और अंतिम मुकाबले में वि-विहान एकेडमी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 148 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। इस बड़े स्कोर के दबाव में नैनी वॉरियर्स की टीम बिखर गई और केवल 93 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed