सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Several proposals passed, including the restoration of animal ponds and water sources.

Nainital News: पशु नाद और जलस्रोतों के पुनरुद्धार समेत कई प्रस्ताव पारित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Several proposals passed, including the restoration of animal ponds and water sources.
विज्ञापन
नैनीताल। रूसी बाईपास स्थित हिलांस में जलागम विभाग की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें ग्राम सभा बेलुवाखान के वार्ड मेंबर, जलागम अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। ग्राम प्रधान डॉ. बबीता मनराल की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र के विकास के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। ग्रामीणों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रस्तावों पर मुहर लगी। ग्राम प्रधान डॉ. मनराल ने बताया कि इस बार जलागम के माध्यम से बुनियादी ढांचे और कृषि सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पारित प्रस्तावों में मुख्य रूप से पशुओं के लिए पशु नाद, जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जैविक खाद पिट, जल संग्रहण के लिए फाइबर टैंक और स्थानीय जलस्रोतों के पुनरुद्धार व नवीनीकरण को प्राथमिकता दी गई है। भू-कटाव रोकने के लिए ड्राइ वॉल और सुरक्षा दीवारों के निर्माण पर भी सहमति बनी है। कार्यकारिणी ने आश्वस्त किया कि इन योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed