{"_id":"69bdb72aa400b5a0d20bfea6","slug":"strong-winds-caused-power-outages-even-after-morning-power-supply-has-not-been-restored-haldwani-news-c-337-1-hld1039-131268-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तेज हवा से बत्ती गुल, सुबह हो गई फिर भी नहीं हुई बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तेज हवा से बत्ती गुल, सुबह हो गई फिर भी नहीं हुई बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आंधी-बारिश के बीच बृहस्पतिवार की देर रात बिजली लाइनें फिर क्षतिग्रस्त हो गईं। गौलापार से लेकर लालकुआं और बसानी तक का क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। अनुमान के मुताबिक 30 से 40 हजार की आबादी प्रभावित रही। बसानी क्षेत्र में जंगल की लाइन टूटने से देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। यहां सुबह 11 बजे से बिजली गुल है।
यूपीसीएल से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात सवा तीन बजे कठघरिया बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई। टहनियां गिरने से लाइने और पोल डेमेज हो गए। यहां सुबह 7:27 बजे बिजली बहाल हुई। टीपीनगर के जज फार्म क्षेत्र की भी 3:45 बजे गई बिजली सुबह 5:23 बजे बहाल हुई। किशनपुर दानीबंगर क्षेत्र में लाइन को नुकसान पहुंचा। लालकुआं के बमेठाबंगर में भी घंटा भर से अधिक समय तक बिजली ठप रही।
..........
जलापूर्ति भी रही प्रभावित
बिजली ठप होने का असर जलापूर्ति पर भी पड़ा। डहरिया, लामाचौड़, फतेहपुर, कठघरिया, जज फार्म आदि क्षेत्रों में ट्यूबवेल संचालित नहीं हो पाए।
...........
तेज हवा के बीच आपूर्ति बाधित हुई थी। शुक्रवार की दोपहर तक अधिकतर क्षेत्रों में फॉल्ट दुरुस्त कर लिए गए थे। - एसके गुप्ता, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल
-- -
सड़कें जलमग्न
हल्द्वानी। देर रात से सुबह तक हुई बारिश से शहर में कई मोहल्लों की सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई। खोदी गई सड़कों से दोपहिया निकालना आसान नहीं रहा। जज फार्म क्षेत्र की सड़कें तो जलमग्न नजर आईं।
Trending Videos