{"_id":"69dea04f2ba1ae7f3b00b8f7","slug":"the-craze-for-horse-riding-has-increased-among-tourists-arriving-in-nainital-nainital-news-c-238-1-shld1020-124816-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल पहुंच रहे पर्यटकों में बढ़ा घुड़सवारी का क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल पहुंच रहे पर्यटकों में बढ़ा घुड़सवारी का क्रेज
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में पर्यटकों के घुड़सवारी खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बारापत्थर क्षेत्र से संचालित घुड़सवारी में रोजाना 100 से अधिक पर्यटक शामिल हो रहे हैं। वीकेंड पर यह संख्या और बढ़ जाती है।
नैनीताल के बारापत्थर क्षेत्र में घोड़ा स्टैंड से 94 घोड़ों का संचालन किया जाता है। पर्यटकों को घुड़सवारी के दौरान टाइगर टॉप, लैंड्स एंड, टिफिन टॉप, डोरोथी सीट, फॉरेस्ट एरिया समेत कुल छह प्रमुख व्यू प्वाइंट घुमाए जाते हैं। इन स्थानों पर पर्यटक नैनीताल की खूबसूरत वादियों और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाते हैं। घुड़सवारी का शुल्क 820 और फॉरेस्ट एंट्री के 100 रुपये मिलाकर प्रति व्यक्ति 920 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। घोड़ा चालक समिति के अध्यक्ष मो. उमर ने बताया कि अप्रैल दूसरे सप्ताह से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने लगा है। उन्होंने प्रशासन से पानी के फिल्टर ठीक कराने व वन विभाग से रास्ता ठीक कराने की मांग की है।
100 से ज्यादा लोगों को मिल रहा रोजगार
बारापत्थर में घोड़ा संचालन से 100 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है। टैक्सी चालक, दुकान संचालक और गाइडों को बारापत्थर क्षेत्र में रोजगार मिल रहा है। घोड़ा संचालन के चलते टिफिन टॉप क्षेत्र में भी पर्यटकों से आय हो रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X