सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The department will send notices to more than 40 private schools.

Nainital News: 40 से अधिक और निजी विद्यालयों को नोटिस भेजेगा विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The department will send notices to more than 40 private schools.
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ शिक्षा विभाग जिले के 40 से अधिक विद्यालयों पर कार्रवाई करने जा रहा है। विभाग की ओर से हल्द्वानी, भीमताल, नैनीताल, भवाली, रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र के निजी विद्यालयों के खिलाफ कईं खामियां मिली हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने सोमवार को इन विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस भेजने की बात कही है। सीईओ ने बताया कि प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर हल्द्वानी, भीमताल, भवाली, नैनीताल, रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र के निजी विद्यालयों में मनमर्जी फीस लेने, एनसीईआरटी की पुस्तकों के अलावा अन्य निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लेने का दबाव, विद्यालय की ओर से चिह्नित दुकानों से ही किताबें लेने का दबाव और विद्यालय की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि सूची तैयार कर सोमवार को नोटिस भेज जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में भेजे गए नोटिस का जवाब नहीं देने वाले विद्यालयों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed