सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The excitement of hockey begins on June 4th.

Nainital News: चार जून से शुरू होगा हॉकी का रोमांच

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 03 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The excitement of hockey begins on June 4th.
विज्ञापन
नैनीताल। ऐतिहासिक मैदान पर चार जून से हॉकी का रोमांच फिर से शुरू होगा। ऑल इंडिया ट्रेड्स कप के 100वें साल को खास बनाने के लिए डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) और आयोजक मंडल ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Trending Videos




डीएसए के महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि देशभर से करीब 40 दिग्गज टीमों ने टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण कराया है। यह आयोजन कप के शताब्दी वर्ष को चिह्नित करेगा। इतनी बड़ी संख्या में आने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए नैनीताल के विभिन्न होटलों और धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन समिति खिलाड़ियों के खान-पान की व्यवस्था देख रही है। स्थानीय परिवहन के लिए भी अलग-अलग टीमें गठित कर कार्य कर रही हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शताब्दी वर्ष के इस आयोजन में व्यवस्थागत कोई कमी न रहे।
------
संसाधन जुटाने में लगा आयोजक मंडल
आर्थिक संकट के कारण बीते वर्ष यह टूर्नामेंट नहीं हो पाया था लेकिन इस बार शताब्दी वर्ष के महत्व को देखते हुए स्थानीय स्तर पर सहयोग और संसाधनों को जुटाने की प्रक्रिया जारी है। आयोजकों का लक्ष्य है कि वर्ष 1920 से शुरू हुई इस गौरवशाली परंपरा को न केवल जीवित रखा जाए बल्कि राजेंद्र सिंह रावत जैसे ओलंपियनों की इस धरती पर खेल के प्रति नई पीढ़ी को भी प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed