फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The Perseid meteor shower will be visible tonight

UK: नैनीताल में 12 अगस्त की रात होगा पर्सीड उल्कापात का शानदार प्रदर्शन, प्रति घंटे दिखेंगी 100 उल्काएं

Wed, 12 Aug 2026 09:22 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Wed, 12 Aug 2026 09:22 AM IST
सार

नैनीताल में 12-13 अगस्त की रात पर्सीड उल्कापात अपने चरम पर होगा, जिसमें प्रति घंटे 50 से 100 उल्काएं दिखेंगी। अमावस्या होने के कारण आकाश में चांद नहीं होगा, जिससे यह नजारा देखने के लिए पूरी तरह से आदर्श स्थितियां बन जाएंगी।

विज्ञापन
The Perseid meteor shower will be visible tonight
उल्कापात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नैनीताल में इस वर्ष का सबसे शानदार पर्सीड उल्कापात 12 और 13 अगस्त की रात को अपने चरम पर होगा। इस खगोलीय घटना के दौरान प्रति घंटे 50 से 100 तक उल्काएं देखी जा सकती हैं। अमावस्या के कारण आकाश में चंद्रमा नहीं होगा जिससे उल्कापात देखने के लिए आदर्श स्थितियां बनेंगी।

एरीज विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि पर्सीड उल्कापात जुलाई के मध्य से अगस्त के अंत तक सक्रिय रहता है। इसकी सर्वाधिक गतिविधि अगस्त के मध्य में होती हैं। उल्कापात का पर्सीड नाम पर्शियस तारामंडल से इनके उद्गम के कारण पड़ा है। इसको देखने के लिए किसी दूरबीन की आवश्यकता नहीं है। दर्शकों को बस साफ आसमान और कम कृत्रिम रोशनी वाले स्थान पर जाना होगा। मध्यरात्रि के बाद कुछ घंटों के लिए आसमान खुलने पर यह नजारा देखा जा सकता है। अगस्त में मानसून के बादल देखने में बाधा डाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed