फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two cars with the same registration number in rudrapur

Uttarakhand: एक जैसा नंबर...एक जैसी चेसिस, अलग-अलग मालिक, रुद्रपुर आरटीओ में मिलीं दो कारें, अफसर भी हैरान

Wed, 12 Aug 2026 11:53 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 12 Aug 2026 11:53 AM IST
सार

रुद्रपुर के संभागीय परिवहन विभाग में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर वाली दो कारें अलग-अलग मालिकों के नाम पर पंजीकृत मिली हैं। इस अजीबोगरीब मामले ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है।

विज्ञापन
Two cars with the same registration number in rudrapur

विस्तार

रुद्रपुर में संभागीय परिवहन विभाग में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर वाली दो कारें मिली हैं। दोनों कारों के मालिक अलग-अलग हैं। मामला सामने आने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं।

विज्ञापन

ज्वालापुर हरिद्वार निवासी सहदेव कुमार पाल ने अपने अधिवक्ता के साथ एआरटीओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि यूके 06 एएन 0807 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार उनके नाम पर पंजीकृत है। बीमा नवीनीकरण के दौरान उन्हें पता चला कि इसी वाहन का बीमा किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर हो गया है।

विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में दस्तावेज की जांच की गई तो पता चला कि इसी नंबर की दूसरी कार नीरज कुमार के नाम पर पंजीकृत है। नीरज कुमार ग्राम धमोला कालाढूंगी नैनीताल के निवासी हैं। उप सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी ने नीरज कुमार को उनकी कार के साथ कार्यालय बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों वाहनों को सामने देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। संभागीय परिवहन विभाग के तकनीकी अधिकारी ने दोनों कारों की जांच की तो दोनों के रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर एक ही पाए गए। इससे मामला सुलझने के बजाय और उलझ गया। नीरज कुमार ने बताया कि उन्होंने यह कार केलाखेड़ा के एक डीलर से खरीदी थी। डीलर ने बताया कि उसने वाहन सहदेव कुमार पाल नाम के एक व्यक्ति से खरीदा था। हालांकि वह सहदेव कुमार पाल दूसरा व्यक्ति था। इसके बाद उस दूसरे सहदेव का आधार कार्ड सामने आया तो उसका आधार नंबर भी शिकायतकर्ता सहदेव कुमार पाल के आधार नंबर से समान पाया गया। हालांकि दोनों के आधार कार्ड में जन्मतिथि और फोटो अलग-अलग मिले। परिवहन विभाग पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि एक ही रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर वाली दो कारें कैसे पंजीकृत हुईं। साथ ही दोनों व्यक्तियों के आधार नंबर भी एक समान कैसे पाए गए।

मामला संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। हरिद्वार निवासी सहदेव के नाम पर जो कार है वह सही है। दूसरे व्यक्ति के नाम पर कार कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। इस मामले अगर एजेंसी की गलती पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी -एआरटीओ, मोहित कोठारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed