सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The problem of heart disease is increasing due to changing lifestyle and stress

Nainital News: बदलती जीवनशैली और तनाव से बढ़ रहीं हृदय रोग की समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 28 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The problem of heart disease is increasing due to changing lifestyle and stress
विज्ञापन
नैनीताल। तेजी से बदलती जीवनशैली, बढ़ता तनाव और घटती शारीरिक सक्रियता लोगों के दिल पर भारी पड़ रही है। इसका असर अब साफ तौर पर दिखने लगा है। जहां हर उम्र के लोग हृदय रोग की चपेट में आ रहे हैं।
Trending Videos


बीडी पांडे अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधांशु सिंह के अनुसार आज के दौर में दिल की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण तनाव और असंतुलित जीवनशैली है। यदि व्यक्ति मानसिक रूप से खुश और तनावमुक्त रहेगा तो उसका दिल भी स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज दिल से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें युवा वर्ग की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। चलने में सांस फूलना व सीने में दर्द या जकड़न जैसे लक्षण हों तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
ऐसे रखें दिल को स्वस्थ
- नियमित व्यायाम और सुबह-शाम टहलना
- संतुलित और पौष्टिक आहार लेना
- तनाव से दूर रहकर खुश रहने की कोशिश
- धूम्रपान और शराब से परहेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed