सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The state will benefit from the experiences of new faces included in the cabinet: Dhami

राज्य को मिलेगा कैबिनेट में शामिल नए चेहरों के अनुभवों का लाभ: धामी

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 21 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The state will benefit from the experiences of new faces included in the cabinet: Dhami
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मंत्रिमंडल में जिन नए चेहरों को शामिल किया गया है उनका अपना सामाजिक और राजनैतिक अनुभव है। उनके इस अनुभव का लाभ अब समूचे राज्य के लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य का चहुंमुखी विकास है जो समाज के अंतिम छोर तक पहुंच रहा है।
Trending Videos

मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जन-गण-मन है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से उत्तराखंड तेज गति से आगे बढ़ने वाले राज्यों की श्रेणी में शामिल है। विकास योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए जन-गण-मन की भावना के अनुरूप सरकार पूरे प्राणो-प्रण से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
चुनाव तो अपने समय पर होगा, अभी हम राज्य के उत्थान के लिए कर रहे हैं काम
क्या रक्षा मंत्री राजनाथ की जनसभा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का आगाज है? इस सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि चुनाव तो अपने समय पर होगा। अभी हम लोग राज्य की जनता के विकास और उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। रक्षा मंत्री की रैली के बाद इस दिशा में और अधिक जोश से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह का उत्तराखंड से पुराना लगाव है। जब राज्य बन रहा था तब वह अविभाजित उत्तर प्रदेश के सीएम थे। उनके आने से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता में एक नए जोश का संचार होगा।
.............

जनता ने मिथक तोड़ा, हमने वचन किए पूरे
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की जनता ने इतिहास में पहली बार उस मिथक और परिपाटी को तोड़ा है जिसमेंं कहते थे कि यहां एक ही पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार नहीं आती है। राज्य की जनता ने हमें जिस काम के लिए सत्ता सौंपी वह सभी हमने सबसे पहले किए। 2022 में हमने जनता को वचन दिया था वह यूसीसी कानून लागू करके निभाया है। अब गुजरात सरकार भी इसे विधानसभा में पेश कर चुकी है।
----------
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज हल्द्वानी में, सीएम ने तैयारियां जांची
हल्द्वानी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जिले के एक दिवसीय भ्रमण पर आ रहे हैं। वह यहां एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर जनसभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियां जांची और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
आयुक्त दीपक रावत ने सीएम को कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में बताया। धामी ने जनसभा में आने वाले लोगों के लिए बैठने के अलावा पेयजल, साफ-सफाई एवं शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। शहरवासी और बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी न हो इसके लिए पहले ही रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर उसका प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। वहां सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, डाॅ. मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, दीवान सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्षा दीपा दरमवाल, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट आदि मौजूद थे।

...............
राजनाथ के स्वागत में होर्डिंग्स से पटा शहर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के स्वागत के लिए भाजपा ने नैनीताल रोड के अलावा अन्य सड़कों को भी होर्डिंग्स से पाट दिया है। इन होर्डिंग्स में कहींं राज्य सरकार की चार साल की उपलब्धियां दर्ज हैं तो कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत स्वयं सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदमकद से कहींं अधिक बड़े कटआउट्स लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed