सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The wait for the moon to be sighted has increased, and Eid will be celebrated tomorrow.

Nainital News: चांद का दीदार न होने से बढ़ा इंतजार, अब कल मनेगी ईद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The wait for the moon to be sighted has increased, and Eid will be celebrated tomorrow.
विज्ञापन
हल्द्वानी। 29 दिन के रोजे रखने और इबादत करने के बाद जिस पल का सबको इंतजार था, वह घड़ी बादलों की लुका-छिपी के बीच एक दिन और बढ़ गई। बृहस्पतिवार शाम रोजेदारों की निगाहें आसमान की ओर टिकीं थीं, लेकिन घने बादलों की ओट से चांद नहीं निकला। इसके बाद उलमा और हिलाल कमेटियों ने शनिवार को ईद मनाए जाने का ऐलान कर दिया।
Trending Videos

जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद आजम कादरी ने बताया कि शहर में चांद दिखाई नहीं दिया। दूसरे शहरों से भी चांद की कोई तस्दीक नहीं आई। ऐसे में शुक्रवार को अलविदा जुमा का रोजा रखा जाएगा और शनिवार को ईद होगी। मस्जिद बंजारान के इमाम मौलाना अब्दुल बासित ने भी शनिवार को ईद-उल-फितर मनाए जाने की घोषणा की। कहा कि रमजान का एक दिन और मिला है, इसमें ज्यादा से ज्यादा इबादत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



आसमान में मायूसी, पर बाजारों में जश्न...जमकर हुई खरीदारी
भले ही चांद के दीदार नहीं हुए, लेकिन इसका असर बाजारों की रौनक पर बिल्कुल नहीं पड़ा। जैसे ही यह खबर फैली कि ईद शनिवार को है, बाजारों में खरीदारी का उत्साह दोगुना हो गया। देर शाम तक आजाद नगर, ताज चौराहा, ईदगाह रोड, मीरा मार्ग, नया बाजार, रेलवे बाजार गुलजार रहा और लोगों ने जमकर खरीदारी की।

आज फिर होगा अलविदा जुमा
चांद के पसोपेश में बीते शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज पढ़ाई गई थी। अब चांद नहीं दिखा तो आज फिर अलविदा जुमा होगा। इसके लिए मस्जिदों में नमाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed