{"_id":"6a34480172363e75ec0496e7","slug":"travelers-stuck-in-traffic-jams-for-hours-at-kainchi-dham-nainital-news-c-418-1-shld1006-7713-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कैंची धाम में घंटों जाम में फंसे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कैंची धाम में घंटों जाम में फंसे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भवाली/नैनीताल। कैंची धाम क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो किलोमीटर लंबा जाम लगने से यात्रियों और सैलानियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क किनारे वाहनों को खड़े करने से जाम की समस्या नासूर बन गई है। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा।
भवाली में सुबह 11 बजे से दोपहर करीब दो बजे तक जाम की समस्या बनी रही। भीमताल में भी सड़क किनारे वाहनों के बेतरतीब तरीके से खड़े होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस को सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष भुवन तिवारी ने कहा कि कैंची धाम में जाम की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए पुलिस को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उधर, नैनीताल में पर्यटन सीजन के चलते देश-विदेश से सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार दिनभर शहर के भीतर ट्रैफिक सुचारु रूप से चलता रहा। शाम पांच बजे बाद सैलानियों के वाहनों की वापसी शुरू हुई जिससे नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग, भवाली रोड और अपर मॉलरोड पर वाहनों का भारी दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते इन प्रमुख मार्गों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात रेंगने लगा। तल्लीताल चौराहा और हल्द्वानी रोड पर पर्यटकों को लंबे समय तक जाम में जूझना पड़ा।
कार और मैक्स की टक्कर से लगा जाम
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जड़मिला में दो वाहनों की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर खैरना चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
कैंची धाम और भवाली में आज वीआईपी मूवमेंट, शटल से जाएंगे श्रद्धालु
नैनीताल। कैंची धाम, रातीघाट और भवाली क्षेत्र में शुक्रवार को वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने यातायात को सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान लागू किया है। प्लान के अनुसार, वीआईपी फ्लीट जिले की सीमा में प्रवेश करने से पहले, अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से कैंची, भवाली व भीमताल जाने वाले सभी वाहनों को क्रमशः क्वारब पुल व खैरना पुल पर अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहन, साथ ही अन्य सभी भारी और हल्के वाहन भीमताल तिराहा रानीबाग-भीमताल मार्ग से अपने तय रूट पर संचालित होंगे। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान यातायात का दबाव बढ़ने पर, ज्योलीकोट की ओर से आने वाले वाहनों को आवश्यकता के अनुसार भवाली के मस्जिद तिराहा पर ही रोक दिया जाएगा। बाहरी जनपदों और राज्यों से वाया भीमताल होते हुए कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के निजी वाहनों को विकास भवन पार्किंग (भीमताल) में पार्क कराया जाएगा। वहां से श्रद्धालुओं को स्थानीय शटल सेवा के जरिए कैंची धाम और भवाली भेजा जाएगा। वाया गेठिया-नैनीताल मार्ग से कैंची धाम आने वाले पर्यटकों के निजी वाहन सैनेटोरियम पार्किंग (भवाली) में पार्क होंगे जहां से वे स्थानीय शटल सेवा से आगे बढ़ेंगे। इस मार्ग पर दोपहिया टैक्सी वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वीआईपी फ्लीट के कैंची धाम से रवाना होने के 10 मिनट पहले सभी शटल वाहनों को शिप्रा पुल पर रोक दिया जाएगा। वीआईपी फ्लीट के आवागमन और मूवमेंट के दौरान निर्धारित किए गए मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए आवश्यकतानुसार जीरो जोन व्यवस्था लागू की जाएगी। संवाद