{"_id":"69e67f6b425d8296a9018026","slug":"tree-falls-on-moving-bike-two-employees-injured-haldwani-news-c-238-1-shld1020-125057-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चलती बाइक पर गिरा पेड़, दो कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चलती बाइक पर गिरा पेड़, दो कर्मचारी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर और आसपास के क्षेत्रों में पेड़ गिरने की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। सोमवार शाम ताकुला क्षेत्र में चलती बाइक पर देवदार का पेड़ गिरने से जिला पंचायत के दो कर्मचारी घायल हो गए।
हल्द्वानी निवासी लक्ष्मण सिंह पोखरिया और दीवान रावत बाइक से घर लौट रहे थे जब तेज हवा के बीच पेड़ उन पर गिरा। हेलमेट पहनने के कारण उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं। राहगीरों और टैक्सी चालकों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस, दमकल विभाग और कार्यालय कर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पेड़ गिरने से सड़क पर यातायात बाधित हुआ जिसे पुलिस और दमकल विभाग ने हटाकर सामान्य किया।
वहीं सूखाताल क्षेत्र में भी दिन के समय एक पेड़ भारत टेंट हाउस गोदाम पर गिरा, इसमें किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से सड़कों के किनारे झुके पेड़ों की जल्द छंटाई करने की मांग की है ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके। एसडीओ ममता चंद ने बताया कि लाेगों की ओर से मिली सूचनाओं के आधार पर क्षेत्र में निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद लॉपिंग के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X