सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two parties clashed in front of the police in Banbhulpura, six people including the councilor's son were challaned.

Nainital News: बनभूलपुरा में पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, पार्षद पुत्र सहित छह का चालान

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 26 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in front of the police in Banbhulpura, six people including the councilor's son were challaned.
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा के लाइन नंबर 15 में दो दिन पहले बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को जमकर पीटा। किसी ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। बुधवार को हरकत में आई पुलिस ने पार्षद के बेटे सहित छह लोगों का पुलिस एक्ट चालान और आठ को निजी मुचलके में पाबंद किया है।
Trending Videos

लाइन नंबर 15 में सोमवार देर शाम दो बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसे देखते हुए दोनों के परिवार वाले भी आमने-सामने आ गए। एक पार्षद का पुत्र भी विवाद में कूद गया। बनभूलपुरा थाने से दो पुलिसकर्मी पहुंचे लेकिन दोनों पक्षों में मारपीट जारी रही। बाद में दोनों पक्षों समझौता कर लिया तो मामले को दबाने का प्रयास शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई का निर्देश दिया गया। दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। आठ को 50-50 हजार रुपये और इससे ज्यादा मूल्य निजी मुचलका में पाबंद किया गया है। यदि फिर यहां विवाद हुआ तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed