सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two roads will be constructed in Kichha from 1.07

Nainital News: किच्छा में 1.07 से होगा दो सड़कों का निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 21 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two roads will be constructed in Kichha from 1.07
विज्ञापन
किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने बताया कि राज्य योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र में 1.07 करोड़ की लागत से दो सड़कों की स्वीकृति मिली है। उनके निर्माण के लिए वित्तीय मंजूरी भी जारी कर दी गई है।
Trending Videos

ग्राम रामेश्वरपुर में आंतरिक सड़क का सीमेंट कंक्रीट एवं ब्लॉक पेवमेंट से निर्माण होगा। इस सड़क की लंबाई 658 मीटर तथा लागत 45.29 लाख है। इसके अलावा ग्राम दुपहरिया से श्मशान घाट तक जाने वाले 900 मीटर लिंक मार्ग का निर्माण 62.05 लाख की लागत से किया जाना है। बेहड़ ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को राहत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इससे गांव के लोगों को बेहतर एवं स्थायी सड़क सुविधा प्राप्त होगी। बेहड़ ने इन कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed