सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two taxis collide near Bhumiyadhar, airbags avert major accident

Nainital News: भूमियाधार के पास दो टैक्सियों की टक्कर, एयरबैग से टला बड़ा हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 21 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two taxis collide near Bhumiyadhar, airbags avert major accident
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल-भवाली सड़क पर भूमियाधार के पास शुक्रवार को दो टैक्सी वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया और सवार लोग गंभीर चोटिल होने से बच गए। निखिलेश बिष्ट की टैक्सी की टक्कर भवाली से आ रही क्षितिज चमियाल की टैक्सी से हुई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए और यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर दोनों चालकों के बीच विवाद भी हुआ, जिसके बाद तल्लीताल पुलिस पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया और दोनों पक्षों को थाने ले गई। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि कोहरे के चलते सड़क साफ न दिखने से हादसा हुआ था। भवाली से आ रहे चालक की गलती थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच क्षतिग्रस्त वाहन की मरम्मत को लेकर आपसी सहमति से समझौता हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed