सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two young women died after being hit by a speeding car on the Kichha Highway

Sitarganj: सड़क हादसे ने छीनी दो बहनों की जिंदगी, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; परिवार में मचा कोहराम

राहुल कन्नौजिया Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 29 Apr 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

किच्छा हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो सगी बहनों ने रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Two young women died after being hit by a speeding car on the Kichha Highway
घटना की सूचना मिलते ही मृतक बहनों के घर में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 घर में शादी की धूम थी। मेहमान आ चुके थे। हर कोई खुश था। दोनों बहनें हंसी खुशी खरीदारी के लिए बाजार को निकलीं। किसे पता था कि वह बाजार से कभी लौटकर नहीं आएंगी। किच्छा हाईवे पर सड़क हादसे में अचानक दो बहनों की मौत से घर में हर तरफ मातम है। आज जिस घर से भाई की बरात निकलनी थी और बहनें बरात में शामिल होतीं। उसी घर से आज दोनों बहनों का जनाजा निकलेगा।
Trending Videos


 

गांव सिरौलीकलां, किच्छा निवासी निशा (25) पत्नी तौफीक अहमद अपने भाई मो. जाकिर की शादी में शामिल होने के लिए पति और तीन बेटियों के साथ बड़े अरमानों से मायके आई थी। वह अपनी दो माह की बच्ची, बहन हिना (22) और ममेरी बहन रूबी (23) के साथ भाई की शादी की खरीदारी के लिए घर से निकली थी। नयागांव के पास हाईवे किनारे ई-रिक्शा से उतरकर चालक को किराया दे रही थीं। तभी सितारगंज की ओर से तेज गति से आई एक कार ने हाईवे पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों बहनों की जान चली गई।

मंगलवार को जैसे ही सड़क हादसे की खबर घर पहुंची। खुशियों का सारा माहौल चीख-पुकार में बदल गया। मां-बाप की आंखों के सामने दो बेटियों की मौत की खबर ने उन्हें तोड़ कर रख दिया। बहनें जिसकी शादी की खुशियों में शरीक होने आई थीं, वह भाई कभी न भूलने वाले गम में डूब गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शीशगढ़, बहेड़ी (यूपी) के लिए बरात निकलनी थी। घर में लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। दोनों बहनें भी भाई की बरात में जाने को लेकर काफी उत्साहित थीं। भाभी को घर लाने की खुशी में दोनों बहनों ने अपने हाथों से घर-आंगन को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया था। पूरा घर मेहमानों से भरा था। यूपी के कई शहरों से रिश्तेदार भी शादी में शामिल होने घर आए थे। दूसरी बहन हिना जिसकी जिंदगी इस हादसे ने छीन ली उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। संवाद

तीन बेटियों के सिर से मां का साया छिना

किच्छा हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे ने न सिर्फ एक बहन बल्कि दो साल की मासूम सहित तीन बेटियों के सिर से मां का साया भी छीन लिया। इस हादसे ने भाई की बरात में शामिल होने के बहन के अरमानों को भी चकनाचूर कर दिया। इस घटना के बाद से गांव सिरौलीकलां में सन्नाटा पसरा हुआ है। हर आंख नम है। हर कोई इस हादसे को लेकर स्तब्ध है। घर में बार-बार यही सवाल गूंज रहा है कि अब इन बच्चों का क्या होगा।

दर्दनाक हादसे में मारी गई दोनों बहनों शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा गया है। वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के सभी पहलुओं की गहनता से जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। -बीएस धौनी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed