सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kashipur farmer Sukhwant's family received sympathy but no support

Kashipur: सहानुभूति और सियासत खूब लेकिन सहारा नहीं… बेटे के भविष्य से जुड़े सवालों से घिरा सुखवंत का परिवार

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 29 Apr 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार

किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या के बाद परिवार को कई मदद के आश्वासन मिले थे लेकिन अब तक बेटे गुरसेज की पढ़ाई और भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

Kashipur farmer Sukhwant's family received sympathy but no support
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

काशीपुर में भूमाफिया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर जान देने वाले किसान सुखवंत के परिवार को सहानुभूति मिली लेकिन सहारा नहीं। वादों और दावों के पूरा होने के इंतजार में उनका परिवार बेटे गुरसेज के भविष्य पर असमंजस में है। उसकी स्कूल फीस अब तक माफ नहीं हुई है।

Trending Videos

ग्राम पैगा निवासी किसान सुखवंत सिंह ने जमीन खरीद-फरोख्त में करीब चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से परेशान होकर बीते जनवरी आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद शासन-प्रशासन, राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों ने परिवार को सहारा देने के कई वादे किए लेकिन समय बीतने के साथ वे आश्वासन पूरे नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतक की पत्नी प्रदीप कौर और भाई परविंदर सिंह बताते हैं कि उस समय हर स्तर पर मदद का भरोसा मिला था। खासतौर पर इकलौते बेटे गुरसेज की पढ़ाई निशुल्क कराने की बात कही गई थी। गुरसेज इस समय अलीगंज रोड स्थित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र है लेकिन अब तक उसकी फीस माफ नहीं हो सकी है।

परिवार की चिंता अब गहराती जा रही है। प्रदीप कौर कहती हैं कि पति के जाने के बाद घर की जिम्मेदारी पूरी तरह उनके कंधों पर आ गई है। ऐसे में बेटे की पढ़ाई और भविष्य को लेकर असमंजस बना हुआ है। उन्होंने बताया कि कई बार प्रशासन से संपर्क करने के बावजूद फीस माफी को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है।

परिजनों ने यह भी कहा कि पुलिस और एसआईटी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है लेकिन उन्हें जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है। उनका कहना है कि अब उन्हें केवल न्याय और बेटे के भविष्य की सुरक्षा चाहिए।

पेंशन मिले तो कम हो चिंता

प्रदीप कौर ने शासन-प्रशासन से पेंशन की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि जैसे-जैसे बेटा बड़ा होगा, उसकी पढ़ाई और अन्य खर्च बढ़ते जाएंगे। ऐसे में आर्थिक सहारा मिलना जरूरी है ताकि वह अपने बेटे को बेहतर शिक्षा दिला सकें और परिवार का जीवन संभाल सकें।

गुरसेज की फीस माफी को लेकर स्कूल प्रबंधन से बात हो चुकी है और फीस माफ करा दी गई है। संभव है कि परिजनों को इसकी जानकारी अभी नहीं मिली हो। मैं स्वयं उन्हें इसकी सूचना दूंगा। - अभय प्रताप सिंह, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed