सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   V-Vihaan Junior Syed Mohd. Hasnain won the cricket competition

Nainital News: वी-विहान जूनियर ने सैयद मो. हसनैन क्रिकेट प्रतियोगिता जीती

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 28 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
V-Vihaan Junior Syed Mohd. Hasnain won the cricket competition
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान में शुक्रवार को जिला क्रीड़ा संघ और एनटीजी के सहयोग से आयोजित दिवंगत सैयद मो. हसनैन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वी-विहान जूनियर ने जीत लिया। अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में वी-विहान ने सैनिक स्कूल फुटबालर को दो रन से हराया।
Trending Videos


वी-विहान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में दो विकेट पर 116 रन बनाए जिसमें वैभव ने 48 और आरव ने 34 रन बनाए। जवाब में सैनिक स्कूल फुटबालर की टीम 15 ओवर में छह विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। वी-विहान के लक्ष्य ने दो विकेट लिए। वैभव को शृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मुख्य अतिथि रोमित साह और पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। लक्ष्य सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गौरव सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, रुद्र प्रताप सिंह सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर और गौरवांश सर्वश्रेष्ठ फील्डर रहे। अंपायर दीप कुंवर, राजेंद्र सिंह परिहार जबकि स्कोरर वरुण एवं हर्षित रहे। यहां रवि प्रकाश जोशी, वीरेंद्र साह, नंद लाल साह, डॉ. मनोज बिष्ट गुड्डू, भुवन सिंह बिष्ट, बिशन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed