फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicular movement on the Ratighat bypass came to a halt with the very first rainfall.

Nainital News: पहली बरसात में ही थम गई रातीघाट बाईपास पर वाहनों की आवाजाही

Fri, 31 Jul 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 31 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Vehicular movement on the Ratighat bypass came to a halt with the very first rainfall.
गरमपानी। कैंची धाम में लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बनाया गया सैनिटोरियम-रातीघाट बाईपास एक बरसात में ही जगह-जगह मलबा आने से बंद हो गया। लोक निर्माण विभाग की ओर से पूरा डामरीकरण नहीं किए जाने के चलते बीते कुछ दिनों से बाईपास पर आवाजाही ठप है।
विज्ञापन

लोनिवि की ओर से 19 किमी बाईपास का निर्माण कार्य 37 करोड़ की लागत से किया है। विभाग अभी भी 10 किमी डामर सड़क पर नहीं कर पाया है। साथ ही सड़क किनारे सुरक्षा की दृष्टि से पैरापिट भी नहीं लग पाए हैं। इससे सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी कमल सिंह और नीरज सिंह ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश के बाद से सड़क पर मलबा आने से आवाजाही बंद है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि किमी 9 में समय-समय पर पत्थर और बोल्डर गिर रहे है। सड़क को साफ करने के लिए मशीनें लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed