फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat-Anushka: विरुष्का ने बताया किसकी 'कृपा' से पाई जीवन में कामयाबी, यहां घंटों बिता रहे समय

Sun, 20 Nov 2022 04:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2022 04:13 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka sharma believe in neem karoli baba for his sucess Uttarakhand news in hindi
हनुमानगढ़ मंदिर पहुंचे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा। - फोटो : NAINITAL

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों उत्तराखंड के नैनीताल आए हुए हैं। यहां वे रामगढ़ के एक रिजॉर्ट में रुके हैं। इस बीच वे पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ कैंची धाम में बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए भी गए। 



उन्होंने नगर के हनुमानगढ़ में हनुमान समेत देवी देवताओं और बाबा नीब करौरी के दर्शन किए। मंदिर परिसर में उन्होंने लगभग चार घंटे का समय बिताया। बाबा की स्तुति और बाल भोग ग्रहण करने के बाद वह श्यामखेत रिजॉर्ट लौट गए।

Uttarakhand: अल्मोड़ा में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, युवाओं के साथ लगाई दौड़ फिर खेला बैडमिंटन, तस्वीरें

बीते कुछ दिनों से आसपास क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद विराट के परिवार समेत नैनीताल आने की संभावना थी। उनके चाहने वाले भी उनकी प्रतीक्षा में थे। वह निजी स्रोतों से कार्यक्रम की जानकारी ले रहे थे। सुबह करीब 5.30 बजे विराट पत्नी और बेटी के साथ नैनीताल पहुंचे।

Virat Kohli and Anushka sharma believe in neem karoli baba for his sucess Uttarakhand news in hindi
कैंची धाम पहुंचे अनुष्का और विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

तल्लीताल डांठ होते हुए नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग में नगर से मात्र तीन किमी दूर स्थित हनुमानगढ़ पहुंचे। विराट यहां विभिन्न मंदिरों समेत बाबा नीब करौरी से संबंधित स्थलों पर जरूर जा रहे हैं। हनुमानगढ़ में भी विभिन्न देवी देवताओं के मंदिर के साथ ही बाबा का मंदिर भी है।

Virat Kohli and Anushka sharma believe in neem karoli baba for his sucess Uttarakhand news in hindi
कैंची धाम पहुंचे विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विराट ने हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। मंदिर दर्शनों के लिए आए भक्तों के साथ ही उन्होंने भी पूजा अर्चना की। ट्रस्ट पदाधिकारियों से बातचीत कर उन्होंने नीब करौरी बाबा से जुड़े प्रसंगों को सुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka sharma believe in neem karoli baba for his sucess Uttarakhand news in hindi
फैंन के साथ फोटो खिंचाते विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विराट ने बताया कि बाबा से उनकी पूर्व से ही आस्था जुड़ी हुई है। इसी वजह से आज वह यहां पहुंच पाए हैं। लगभग साढ़े नौ बजे बाल भोग और प्रसाद ग्रहण करने के बाद वह लौटे। जाते हुए बोले कि यदि बाबा का बुलाया हुआ तो वह दोबारा जरूर आएंगे।

विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka sharma believe in neem karoli baba for his sucess Uttarakhand news in hindi
फैंन के साथ फोटो खिंचाते विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

इधर, विराट और अनुष्का के मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलने पर कई प्रसंशक भी वहां पहुंच गए। मंदिर गेट के समीप प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। उनके नैनीताल में हो होेने की भ्रामक सूचना पर कई प्रशंसक उन्हें नगर में भी ढूूंढते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed