{"_id":"6a7d93820334da1b42014834","slug":"while-trying-to-save-a-car-a-truck-broke-the-grill-of-kosi-barrage-and-fell-into-the-canal-in-ramnagar-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक...सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा, चालक को मामूली चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK: कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक...सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा, चालक को मामूली चोट
Thu, 13 Aug 2026 03:21 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
Published by: Heera
Updated Thu, 13 Aug 2026 03:21 PM IST
सार
रामनगर के कोसी बैराज के पास रेत से भरा ट्रक कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बैराज की सुरक्षा ग्रिल तोड़ते हुए सिंचाई नहर में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोट लगी है और उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सिंचाई नहर में गिरा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच सामने से आई कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया और बैराज की सुरक्षा ग्रिल को तोड़ते हुए सिंचाई नहर में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान ट्रक चालक को मामूली चोट लगी है। जिसे रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या यूके 04 सीसी 6070 भवानीगंज क्षेत्र से रेता भरकर पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच कोसी बैराज के पास अचानक कार सामने आने पर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह तेजी से बैराज की ग्रिल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ग्रिल टूट गई और ट्रक नहर में जा गिरा।
विज्ञापन
हादसे में ट्रक चालक कोटाबाग निवासी महेंद्र सिंह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया कार को बचाने के चक्कर में हादसा होना का पता चला है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन