फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman dies in road accident in rudrapur

Uttarakhand Accident: डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल; पांच साल का बच्चा बाल-बाल बचा

Thu, 13 Aug 2026 12:14 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 13 Aug 2026 12:14 PM IST
सार

रुद्रपुर के एमेनिटी पब्लिक स्कूल के पास रिंग रोड अंडरपास पर गुरुवार सुबह पीछे से आए डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गुलाफसा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति फरीद गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Woman dies in road accident in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रुद्रपुर शहर के एमेनिटी पब्लिक स्कूल के पास रिंग रोड अंडरपास में गुरुवार सुबह पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार करीब पांच वर्षीय बच्चा बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गदरपुर के वार्ड नंबर नौ इस्लामनगर निवासी फरीद अपनी पत्नी गुलाफसा (28) और बच्चे के साथ बाइक से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। एमेनिटी पब्लिक स्कूल रिंग रोड अंडरपास के पास पीछे से आए डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुलाफसा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फरीद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। सूचना पर दिनेशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। पुलिस ने यातायात सुचारु कराया और डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed