सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Workers return to work at Motherson; production resumes; police force deployed.

Nainital News: मदरसन में काम पर लौटे श्रमिक, उत्पादन शुरू, पुलिस बल है तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 23 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Workers return to work at Motherson; production resumes; police force deployed.
विज्ञापन
लालकुआं। मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी में श्रमिकों और प्रबंधन के बीच चले आ रहे गतिरोध के बीच पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। अब लगभग सभी कर्मचारी अपने काम पर पहुंच गए हैं। एहतियातन कंपनी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Trending Videos

मदरसन कारखाने में पिछले तीन दिनों से श्रमिक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। इस बीच कंपनी प्रबंधन की ओर से अधिकांश मांगों पर सहमति जताए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से माहौल बिगाड़ने और श्रमिकों को उकसाने का प्रयास किया गया जिसके चलते स्थिति तनावपूर्ण बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम जगदीश चंद्रा ने बताया कि उपद्रव फैलाने और तोड़फोड़ की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यहां एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित सैनी, कोतवाल ब्रजमोहन राणा, कोतवाल दिनेश चन्द्र, फर्त्याल, हरपाल सिंह सहित पुलिस बल तैनात था।
वहीं गत दिवस पुलिस की ओर से मदरसन कंपनी के श्रमिकों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किए गए समाजसेवी पीयूष जोशी और कांग्रेसी नेता हरीश पनेरु को रिहा कर दिया। बुधवार जैसे ही पीयूष जोशी हल्दूचौड़ स्थित अपने घर पहुंचने के बाद उनका स्वास्थ्य अचानक खराब होने पर सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया। इस दौरान चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और उप नेता भुवन कापड़ी ने दूरभाष पर पीयूष जोशी से वार्ता कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
लालकुआं। कोतवाली पुलिस की ओर से मदरसन श्रमिकों को आंदोलन के लिए उकसाने, जैन जी की तर्ज में दंगा भड़काने का प्रयास करने के आरोप में समाजसेवी पीयूष जोशी समेत 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज गया है।
यहां अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल ने स्पष्ट रूप से कहा कि श्रमिकों की ओर से अपनी-अपनी मांगे मनवाकर अब आंदोलन समाप्त कर विधिवत अपना कार्य पुनः शुरू कर दिया गया है। अब जो भी उन्हें भड़काने का प्रयास करेगा पुलिस उससे सख्ती के साथ निपटेगी।
वहीं मदरसन कंपनी के एचआर हेड सुभाष तिवारी ने बताया कि कल श्रमिकों से समझौता वार्ता हो जाने के बाद सभी श्रमिकों ने विधिवत काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed