{"_id":"69e99e193df667b4280b75c6","slug":"young-man-died-in-a-road-accident-near-kamola-in-the-kaladhungi-area-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: कालाढूंगी क्षेत्र में कमोला के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: कालाढूंगी क्षेत्र में कमोला के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 23 Apr 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार
कालाढूंगी क्षेत्र में कमोला के पास हुए हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई जिससे परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
पुष्कर सिंह कार्की।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कालाढूंगी में बृहस्पतिवार सुबह कमोला के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लालकुआं के रावत नगर निवासी 35 वर्षीय पुष्कर सिंह कार्की पुत्र दीवान सिंह कार्की अपनी बाइक से रामनगर की ओर से हल्द्वानी जा रहे थे।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि कमोला स्थित गुरुणी नाले के पास आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक बस के पीछे टकरा गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस और कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एसआई तनवीर आलम ने बताया कि मृतक रामनगर के पास मार्चुला क्षेत्र में ट्रक चलाने का काम करता था और बृहस्पतिवार सुबह अपने घर लौट रहा था। पुष्कर अपने परिवार का इकलौता वारिस था और पूरे घर की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

कमेंट
कमेंट X