{"_id":"6a070d00389f6bcc860f0c38","slug":"13-students-who-scored-above-90-percent-marks-were-honored-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122693-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 13 छात्र सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 13 छात्र सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 15 May 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। नंदा पाती मंदिर समिति की ओर से शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट गंगानाली में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 13 मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न व शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य भीमराज बिष्ट ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यालय लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है। उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद पुरी ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है और विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार एवं गुरुजनों के सम्मान को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए। कार्यक्रम में विमल प्रसाद बहुगुणा, दीनबंधु सिंह, गोपाल कृष्ण, कमलेश, डॉ. रोहित, खिलेंद्र आदि मौजूद रहे।
-- -- --
नैतिक को किया सम्मानित
कीर्तिनगर। उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉपर रहे नैतिक को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जसवंत लाल ने विद्यार्थियों को नैतिक से प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में कम संसाधनों के बावजूद छात्र ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने नैतिक को शुभकामनाएं भी दी। संवाद
Trending Videos