सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   GGIC Maletha Struggles with Lack of Teachers and Facilities

Pauri News: शिक्षकों और सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा जीजीआईसी मलेथा

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 15 May 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
GGIC Maletha Struggles with Lack of Teachers and Facilities
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के ऐतिहासिक गांव मलेथा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) लंबे समय से शिक्षकों और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित कई प्रवक्ताओं के पद रिक्त पड़े हैं। वर्तमान में केवल दो स्थायी प्रवक्ता और एक अतिथि शिक्षक के सहारे इंटर कॉलेज का संचालन किया जा रहा है।
Trending Videos

जीजीआईसी मलेथा टिहरी जनपद के लक्षमोली, चोपड़िया, जुयालगढ़ और बोंगा सहित पौड़ी जनपद के बिलकेदार, नकोट, जनासू और अरकणी समेत करीब एक दर्जन से अधिक गांवों की छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण शिक्षण केंद्र है। इसके बावजूद विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों और सुविधाओं का अभाव बना हुआ है जिससे कई छात्राओं को अन्य विद्यालयों में अध्ययन के लिए जाना पड़ रहा है। विद्यालय में वर्तमान में केवल भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के प्रवक्ता तैनात हैं जबकि रसायन विज्ञान विषय में अतिथि शिक्षक की तैनाती है। हिंदी और अंग्रेजी विषयों के पद अब तक सृजित नहीं किए गए हैं। वहीं कला वर्ग के पद स्वीकृत न होने से क्षेत्र की छात्राओं को कला वर्ग में पढ़ाई के लिए जीआईसी कीर्तिनगर या राइंका डांगचौरा जाना पड़ता है। स्थानीय निवासी व पूर्व प्रधान शूरवीर बिष्ट ने बताया कि पूरे विकासखंड में बालिकाओं के लिए केवल दो इंटर कॉलेज हैं लेकिन जीजीआईसी मलेथा की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। विद्यालय में भवन, प्रयोगशाला और अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी कमी है। यदि विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए तो क्षेत्र की बालिकाओं को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



----पदों के सृजन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। भवन व लैब आदि की व्यवस्थाएं भी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। गत वर्षों वहां पर अलग अलग निधियों से कक्षा कक्षों का निर्माण भी किया गया है। डॉ. वाईएस नेगी, खंड शिक्षाधिकारी कीर्तिनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed