फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   24th State-Level School Badminton Tournament Begins

Pauri News: 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज

Thu, 22 Oct 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 22 Oct 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
24th State-Level School Badminton Tournament Begins
11 जनपदों के खिलाड़ी 24 अक्तूबर तक कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

पौड़ी। जिला मुख्यालय में 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। विधायक राजकुमार पोरी और सीडीओ अशोक जोशी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 24 अक्तूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में 11 जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 बालक वर्ग में खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हैं।
कंडोलिया स्थित इंडोर स्टेडियम में उन्होंने खेल पताका का आरोहण कर अनौपचारिक उद्घाटन मैच खेला। इससे पूर्व विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। पहले मैच के अंडर -19 एकल मुकाबले में गौतम देहरादून ने अभिषेक पिथौरागढ़ और युगल में आयुष व गौतम देहरादून ने आयुष व करन पिथौरागढ़ को हराया।
विज्ञापन

एकल में युवराज देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने हिमांशु चमोली को और युगल में युवराज व हिमांशु देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने कार्तिक व हिमांशु पिथौरागढ़ को पराजित किया। पिथौरागढ़ ने एकल-युगल के मैच में अल्मोड़ा को शिकस्त दी। इस मौके पर एडी शिक्षा परमेंद्र कुमार बिष्ट, समिति के सचिव व डीईओ अंशुल बिष्ट, राज्य खेल समन्वयक डॉ. हीरा सिंह बिष्ट, जिला खेल समन्वयक योगंबर नेगी, जयदीप रावत, मनोहर चमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैडमिंटन जीतना नहीं, प्रतियोगिता से पहचान बनाना है लक्ष्य
फोटो

पौड़ी। राज्य स्तरीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का लक्ष्य सिर्फ मुकाबला जीतना नहीं बल्कि बैडमिंटन में अपनी अलग पहचान बनाना है। प्रतियोगिता में शामिल अधिकांश खिलाड़ी अभी जिला और राज्यस्तर पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश में हैं लेकिन उनके उत्साह में कोई कमी नहीं है। कई खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की अगली सीढ़ी भी है।


- प्रदेश की बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इसी आधार पर बीते साल दिल्ली में हुई राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयनित हुआ। हालांकि कोई पदक तो नहीं जीत सका, लेकिन मेरे खेल में क्या क्या सुधार करने की जरूरत है, यह ज्ञान जरूर मिल गया। - निकुंज पांडेय, एमपीएस कॉलेज देहरादून।

- राज्य में तीसर स्थान था और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिला। कोई पदक तो नहीं जीत पाया लेकिन खेल में बुनियादी सुधार पर काम कर रहा हूं। पौड़ी में अंडर 19 में बेहतर प्रदर्शन करने पर जोर रहेगा। - युवराज कुंजवाल, स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून।

- राज्य में दूसरा स्थान पाया था, बीते साल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिला। गेम में कुछ कमी थी, इसलिए पदक से चूक गया। - भरत सिंह, स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून।


- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पांचवां स्थान पाया और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने गया। राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे प्रांतों के खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखने को मिला। - सूरज देव, स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed