फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   90 Young Athletes Undergo Physical Battery Test

Pauri News: 90 बाल खिलाड़ियों ने दिए फिजिकल बैटरी टेस्ट

Fri, 24 Jul 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 24 Jul 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
90 Young Athletes Undergo Physical Battery Test
कीर्तिनगर। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना-2026 के तहत विकासखंड कीर्तिनगर की ब्लॉक स्तरीय चयन प्रक्रिया शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर के क्रीड़ा प्रांगण में शुरू हुई। पहले दिन 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 90 बाल खिलाड़ियों ने शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो, 600 मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, फॉरवर्ड बेंड रीच और 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट जैसे फिजिकल बैटरी टेस्ट में प्रतिभाग किया। 24 से 27 जुलाई तक चलने वाली चयन प्रक्रिया में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक (माध्यमिक शिक्षा) कीर्तिनगर सतीश बलूनी ने बताया कि शनिवार 25 जुलाई को बालिकाओं के चयन ट्रायल होंगे। चयनित खिलाड़ियों की ब्लॉक स्तरीय सूची जारी कर उन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जाएगा। आयोजन में प्रधानाचार्य जेएस चौहान, कमलेश्वर, वीर विक्रम, सुभाष, प्रियादर्शन, प्रवीण, शमशेर, अवतार, अंकित, अजय, कमली बिष्ट, अंजु, विनिता, शशि और रोशनी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed