फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Tomato crop rotting in Nainbagh area due to daily rainfall

Pauri News: नैनबाग क्षेत्र में रोज बारिश होने से सड़ रही है टमाटर की फसल

Fri, 24 Jul 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 24 Jul 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Tomato crop rotting in Nainbagh area due to daily rainfall
नैनबाग क्षेत्र में रोज बारिश होने से सड़ रही है टमाटर की फसल
विज्ञापन

देहरादून मंडी में कम मिल रहा दाम, लागत भी नहीं उठा पा रहे किसान
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर क्षेत्र में लगातार बारिश होने से टमाटर की फसल को भारी नुकसान हो रहा है। देहरादून मंडी में भी टमाटर के दाम बहुत कम मिलने से काश्तकारों के चेहरों पर उदासी छाई हुई है। परेशान किसानों ने कृषि विभाग से फसल बचाने में सहयोग करने और मंडी में टमाटर के दाम तय करने की मांग की है।
किसानों को नकदी फसल उगाकर आर्थिकी बढ़ाने की नसीहतें समय-समय पर दी जाती रही हैं लेकिन कड़ी मेहनत करने के बाद बाजार में बिकने को तैयार फसल जब पेड़ पर ही सड़ने लगे और किसी तरह मंडी तक पहुंचाई गई उपज का दाम भी बहुत कम मिले तो मुनाफे तो दूर किसान को उसकी लागत भी नहीं मिल पा रही है। नैनबाग क्षेत्र के नैनगांव, द्वारकापुरी, मरोड़, खैराड़, जयद्वार, खरसोन और नकोट आदि कई गांव के काश्तकार बड़ी संख्या में टमाटर की खेती करते हैं लेकिन कई दिनों से लगातार हो रही बारिश उनके लिए अभिशाप बन गई है। कड़ी मेहनत के बाद जब फसल बिकने तो तैयार हुई तब बारिश उनकी मेहनत पर पानी फेरने लगी है। बारिश के कारण टमाटर की फसल पेड़ों पर ही सड़ रही है। काश्तकार कुछ फसल बचाकर देहरादून मंडी में पहुंचा रहे हैं लेकिन वहां दाम इतने कम मिल रहे हैं, कि लागत भी नहीं उठ पा रही है। काश्तकार शरण सिंह पंवार, दिनेश बिज्लवाण, मयंक बिज्लवाण, रामलाल कवि, विरेश कवि, गबर सिंह चौहान और मनोज कवि आदि ने बताया कि खेतों में टमाटर लाल होने की वजाए सफेद और पीले पड़ रहे हैं। ज्यादा बारिश के कारण अधिकतर टमाटर सड़ रहे हैं। बाजार में भी टमाटर का दाम बहुत कम मिल रहा है जिससे काश्तकारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


टमाटर की फसल को बचाने के लिए काश्तकारों को कीटनाशक दवा का छिड़काव कर फसल को कीड़े और अन्य बीमारी से बचाने की सलाह दी गई है। फसल बचाने के लिए किसानों को दवा भी वितरित की जाती है। ज्यादा नुकसान होने पर फसल बीमा के माध्यम से भरपाई करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील डोगरा, ब्लाॅक कृषि अधिकारी जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed