सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Aastha, Mahavir were winners in chess and Kirti, Gautam were winners in shot put

Pauri News: शतरंज में आस्था, महावीर व गोला फेंक में कीर्ति, गौतम रहे विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 02 Apr 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Aastha, Mahavir were winners in chess and Kirti, Gautam were winners in shot put
व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में पुरस्कार के साथ खेल प्रतियोगिताओं की विजेता ​छात्राएं। स
विज्ञापन
थलीसैंण। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी का तृतीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। शतरंज में आस्था व महावीर और गोला फेंक में कीर्ति व गौतम 0 विजेता रहे। महाविद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता की शुरुआत बालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता से हुई। इसमें कीर्ति ने प्रथम, अनीता ने द्वितीय व स्वाति ने तृतीय स्थान पाया। बालक वर्ग में गौतम ने पहला, कृष ने दूसरा, अंकित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज बालिका वर्ग में आस्था प्रथम जबकि बालक वर्ग में महावीर ने प्रथम, सूरज द्वितीय व देवेंद्र तृतीय रहे। टेबल टेनिस बालिका वर्ग में पूनम ने पहला, रेश्मा ने दूसरा व लेखिका तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में आदित्य प्रथम, प्रिंस द्वितीय व कृष तृतीय रहे। कैरम बालिका वर्ग में आस्था प्रथम, अंबिका द्वितीय व पूनम तृतीय रही। 100 मी. दौड़ के बालिका वर्ग में रेश्मा ने पहला, कीर्ति ने दूसरा व अनीता ने तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग में गौरव प्रथम, साहिल द्वितीय व ललित तृतीय रहे। प्राचार्य प्रो. डॉ. विजय कुमार अग्रवाल व पीटीए अध्यक्ष अमर सिंह नेगी ने विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर शिक्षाविद डॉ. दिनेश रावत, डॉ. कल्पना रावत, डॉ. खिलाप सिंह, डॉ. आलोक कंडारी संचालन डॉ. प्रकाश फोंदणी ने किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed