सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The accused died during treatment in police custody.

Pauri News: पुलिस अभिरक्षा में उपचार के दौरान आरोपी ने तोड़ा दम

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 05 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The accused died during treatment in police custody.
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलिस अभिरक्षा में उपचार के दौरान एनडीपीएस एक्ट के आरोपी ने राजकीय बेस चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट या प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मामले की गहनता से जांच की मांग की है।
Trending Videos

मृतक के पुत्र आशीष पंवार व प्रवेश पंवार ने बताया कि वह मूलरूप से मोल्टा जोशीमठ के निवासी है वर्तमान में परिवार सहित आदर्श कॉलोनी गोपेश्वर में रह रहे हैं। रविवार सुबह पांच लोग उनके घर पहुंचे और पिता बलवंत सिंह (64 वर्ष ) को पूछताछ के लिए थाने ले जाने की बात करने लगे। कारण पूछने पर कोई जानकारी नहीं दी और घर में छानबीन करने लगे, साथ ही सबके फोन अपने पास रख लिए। मेरे पिता को बताया कि उनके खिलाफ कुछ कार्यवाही है और उन्हें थाने चलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष ने बताया कि वहां से पिता को हरियाणा ले जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई। पुलिस ने उन्हें उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग में भर्ती करवाया और फोन पर हमको पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। जब हम अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि वह हायर सेंटर श्रीनगर रेफर कर दिए गए हैं। श्रीनगर पहुंचने पर पता चला कि पिता की मौत हो चुकी है। हरियाणा से आई पुलिस भी वापस चली गई थी।
श्रीनगर के थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि बलवंत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की जा रही थी। निशानदेही पर उन्हें पूछताछ के लिए हरियाणा पुलिस अपने साथ ले जा रही थी लेकिन रास्ते में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें पहले कर्णप्रयाग और फिर बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया गया। यहां उपचार के दौरान पुलिस अभिरक्षा में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed