सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Kabaddi tournament inaugurated in Devprayag

Pauri News: देवप्रयाग में कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 05 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi tournament inaugurated in Devprayag
विज्ञापन
देवप्रयाग। ओंकारनंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में रघुनाथ वॉरियर क्लब के तत्वावधान में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने किया, जिसमें श्रीनगर, चौरस, चम्बा, महड, बछेलीखाल की कुल 12 टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। इस अवसर पर विधायक कंडारी ने युवा खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन में न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भी महत्वपूर्ण आधार हैं। उद्घाटन सत्र के दौरान खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा गया और विधायक ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष निकिल कर्नाटक, भाजपा मंडलाध्यक्ष शशि ध्यानी, अविन्द जियाल, मनीष और महाविद्यालय परिवार सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed