पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Accused arrested from Rajasthan for 'work-from-home' fraud.

Pauri News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 02 Jul 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested from Rajasthan for 'work-from-home' fraud.
ऑनलाइन कमाई का लालच देकर एक महिला से 9.38 लाख हड़पे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ऑनलाइन कमाई का लालच देकर एक महिला से 9.38 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया।कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार श्रीनगर निवासी महिला ने 13 जून 2025 को कोतवाली श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 6 मई 2025 को उनके व्हाट्सएप पर वर्क फ्रॉम होम का संदेश आया जिसमें ऑनलाइन टास्क पूरे करने पर अच्छी कमाई का दावा किया गया। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर विभिन्न टास्क दिए गए और निवेश करने पर 30 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ का लालच दिया गया। शुरुआत में कुछ टास्क पूरे करने पर उन्हें धनराशि भी मिली जिससे उनका विश्वास बढ़ गया। बाद में अधिक मुनाफे का झांसा देकर आरोपियों ने उनसे कुल 9,38,800 की ठगी कर ली। शिकायत पर कोतवाली श्रीनगर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर और क्षेत्राधिकारी तपेश कुमार के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कुलदीप नेगी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मामले में राजस्थान के बूंदी जिले के सीतापुर निवासी आयुष मेहरा (21) की संलिप्तता का पता लगाया। पुलिस टीम ने गत 1 जुलाई को आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया।
विज्ञापन


विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी बंगलूरू से पकड़ा
देवप्रयाग। जर्मनी भेजने का झांसा देकर 3 लाख 52 हजार 100 रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को कोतवाली देवप्रयाग पुलिस ने बंगलूरू से गिरफ्तार किया। जनपद टिहरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी जगबीर नाथ निवासी ग्राम कैन्थौगी बनचौरा, थाना धरासू, जनपद उत्तरकाशी को बंगलूरू के थाना कोरमंगला क्षेत्र के अंतर्गत बीडीए कॉम्प्लेक्स के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed