{"_id":"6a46711f8bc2b8b8d00706a6","slug":"two-year-working-committee-constituted-for-guest-house-operations-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-124022-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गेस्ट हाउस संचालन के लिए दो वर्षीय कार्यसमिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गेस्ट हाउस संचालन के लिए दो वर्षीय कार्यसमिति गठित
Thu, 02 Jul 2026 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 02 Jul 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने विवि के गेस्ट हाउसों के सुचारु संचालन, रखरखाव और प्रभावी प्रबंधन के लिए दो वर्ष की अवधि के लिए कार्यसमिति (वर्किंग कमेटी) का गठन किया है। इस संबंध में विवि के कुलसचिव ने कार्यालय आदेश जारी किया है। प्रो. मोहन सिंह पंवार को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस श्रीनगर के लिए तथा चौरास परिसर के निदेशक एकेडमिक एक्टिविटी सेंटर, चौरास के लिए पदेन सदस्य होंगे। समिति के अन्य सदस्यों में प्रो. पूजा सकलानी, प्रो. जेपी भट्ट तथा डॉ. विजय कांत पुरोहित शामिल हैं। समिति विवि गेस्ट हाउस, श्रीनगर तथा एकेडमिक एक्टिविटी सेंटर, चौरास के प्रबंधन, रखरखाव, आवंटन, आतिथ्य व्यवस्था और समग्र कार्यप्रणाली की निगरानी करेगी। साथ ही आवश्यक सुझाव भी देगी। डॉ. तेजपाल सिंह बिष्ट को उनकी विभागीय जिम्मेदारियों के साथ विवि के गेस्ट हाउसों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। गेस्ट हाउस से संबंधित दस्तावेज पहले प्रभारी गेस्ट हाउस और उसके बाद कार्यसमिति के अध्यक्ष के माध्यम से विवि प्रशासन की स्वीकृति के लिए भेजे जाएंगे। संवाद