सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Akriti first in Uttarakhand State Arm Wrestling Championship

Pauri News: उत्तराखंड स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में आकृति प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 22 Apr 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Akriti first in Uttarakhand State Arm Wrestling Championship
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

श्रीनगर। बाजपुर में आयोजित उत्तराखंड स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने ओपन सीनियर वर्ग में भी चैंपियन ऑफ चैंपियंस (सीओसी) का खिताब अपने नाम किया। आकृति वर्तमान में रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास की छात्रा हैं और हाल ही में उन्होंने 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी है। आकृति की इस सफलता पर खेल प्रेमियों और लोगों ने खुशी जताई। संवाद



पॉलिटेक्निक के छात्रों ने रेल परियोजना का किया भ्रमण

फोटो
देवप्रयाग। छात्र-छात्राओं के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने और औद्योगिक प्रक्रियाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से राजकीय पॉलिटेक्निक बछेलीखाल की ओर से भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने देवप्रयाग के समीप स्थित नवयुगा इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के निर्माण स्थल का भ्रमण किया। रेल विकास निगम लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर हिमांशु बडोनी ने छात्रों को परियोजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और उन्हें तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने टनल निर्माण की आधुनिक तकनीकों और वहां उपयोग में लाए जा रहे मॉनिटरिंग सिस्टम को समझा। मौके पर छात्रों को कंप्यूटर साइंस के महत्व, क्लाउड सर्वर के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान डॉ. शुभा पौखरिया, विपिन पंवार, राज आर्य, राजेंद्र जंगवान और प्रिंस चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने का आह्वान
कीर्तिनगर। राजकीय इंटर कॉलेज मंजाकोट चौरास में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि पृथ्वी को स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अशोक कुमार बडोनी ने कहा कि यदि मानव ने पर्यावरण को सुरक्षित नहीं किया तो पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ेगा और यह जीवन के लिए गंभीर संकट बन सकता है। भूगोल प्रवक्ता मदन मोहन रावत, भूपेंद्र बंगारी, संगीता भंडारी, पुष्पा चौहान, किरण घिल्डियाल, देवेंद्र रमोला, बसंती बुटोला, मनीष चमोली, सुभाष मलासी, योगेश बहुगुणा आदि ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed