फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Alaknanda water level reaches warning mark; Alkeshwar Ghat submerged.

Pauri News: चेतावनी स्तर तक पहुंचा अलकनंदा का जलस्तर, अल्केश्वर घाट जलमग्न

Thu, 06 Aug 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 06 Aug 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
Alaknanda water level reaches warning mark; Alkeshwar Ghat submerged.
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। बुधवार रात और ऊपरी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण बृहस्पतिवार को अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया और अल्केश्वर घाट जलमग्न हो गया। वहीं धारी देवी मंदिर से नीचे के पिलर भी जलमग्न हो गए। पुलिस, प्रशासन, सिंचाई विभाग और श्रीनगर बांध प्रबंधन ने नदी किनारे सतर्कता बढ़ा दी है।

बृहस्पतिवार सुबह अलकनंदा नदी का जलस्तर 534.80 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि नदी अभी 535 मीटर के चेतावनी स्तर और 536 मीटर के खतरे के निशान से नीचे बह रही है। सिंचाई विभाग की ओर से नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। वहीं श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से नदी किनारे और घाटों पर निगरानी रखी जा रही है। लोगों को तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से रोका जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed